स्पेन, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन में बुरे हालात

अमेरिका के बाद स्पेन कोविड-19 से प्रभावित होने वाले सबसे प्रभावित देशों में से एक है। यहां अब तक 1,57,053 लोग इसकी चपेट में हैं जबकि 16,000 के करीब लोगों की मृत्यु हो चुकी है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी बुरी तरह इसकी चपेट में हैं। फ्रांस में अब तक 1,24,869 लोग संक्रमित हैं जिनमें से 13,000 से अधिक की मौत हो चुकी है जबकि जर्मनी में 1,19,624 लोग संक्रमित हैं और 2,600 से अधिक की जान जा चुकी है। ब्रिटेन में हालत लगातार खराब हो रही है। यहां 73,758 लोग संक्रमण के शिकार हैं जबकि 8,958 मौतें हुई हैं।